{"_id":"6a4bb04a5d145b3b75060cc5","slug":"ac-blast-sparks-fire-in-house-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8221-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एसी में ब्लास्ट से मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एसी में ब्लास्ट से मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी में ब्लास्ट से मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
कुछ महीने पहले ही मकान बनाकर गांव में रहने के लिए आया था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर के ननुआ का राजपुर गांव में सोमवार सुबह एसी में धमाके के साथ आग लग गई। मकान के दो कमरे पूरी तरह आग की चपेट में आ गए और धुुआं उठना शुरू हो गया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। ग्रेटर नोएडा निवासी विजय शर्मा ने कुछ महीने पहले ही गांव में प्लॉट खरीदकर मकान बनवाया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे परिवार घर पर ही था तभी अचानक कमरे में लगे एसी में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। परिवार के लोगों ने धुआं और लपटें उठती देख तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई।देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और लपटें उठनी शुरू हो गई। आग में दो कमरों में रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े तथा अन्य कीमती घरेलू सामान जल गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दनकौर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।