फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Abortion was done for the second time after getting information about the daughter

Noida News: दूसरी बार भी बेटी की जानकारी मिलने पर कराया गर्भपात

Fri, 02 Feb 2024 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Abortion was done for the second time after getting information about the daughter
दूसरी बार भी बेटी की जानकारी मिलने पर कराया गर्भपात
विज्ञापन

- पीड़िता ने पति समेत चार चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दूसरी बार भी बेटी होने की जानकारी होने पर ससुराल वालों ने गर्भवती का गर्भपात करवा दिया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बीटा-2 थाना पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

अलीगढ़ के हरदुआ गंज निवासी सीमा ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी कि उसके माता-पिता नहीं हैं। अलीगढ़ में ही रहने वाले संजय उर्फ सूरज ने 27 जून 2017 को उससे विवाह किया था। सीमा ने विवाह के बाद बेटी को जन्म दिया। इससे ससुराल वाले खुश नहीं थे। ससुराल वाले सीमा से दहेज में बाइक व तीन लाख रुपये की मांग करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके गर्भ की जांच करवाई। आरोप है कि गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने गर्भपात करवा दिया। दहेज की मांग को लेकर पीड़िता से मारपीट की गई। महिला ने अपने पति पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति संजय, ससुर शिवराज सिंह, सास सरोज देवी, ननद मुस्कान पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed