फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aartis and bhajans resonate on Maha Ashtami; Dandiya adds to the excitement

Noida News: महाअष्टमी पर गूंजे आरती-भजन, डांडिया ने बढ़ाया उत्साह

Sun, 18 Oct 2026 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Aartis and bhajans resonate on Maha Ashtami; Dandiya adds to the excitement
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अष्टमी के दिन सेक्टरों-सोसाइटियों और दुर्गा पूजा पंडालों में गतिविधियां की गईं। कहीं डांडिया नाइट, गरबा तो कहीं आरती-भजन, प्रतियोगिता और जागरण का आयोजन किया गया। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित श्री विनायका व कार्तिकेय मंदिर में चंडी हवन किया गया। सेक्टर-34 स्थित कम्युनिटी सेंटर में फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। सेक्टर बीटा-2 में मां दुर्गा का महास्नान कराया गया। सूरजपुर साईट-सी में ओवीएच कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित नवरात्र महोत्सव में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

गामा-1 के कम्युनिटी सेंटर में बंगीय समाज की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में महा अष्टमी पर विधि-विधान से पूजा की गई। नर्मदा एन्क्लेव में बच्चों की भजन और नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित मून स्टार बैंक्वेट में आनंदधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित पांचवें शारदीय दुर्गोत्सव में रविवार शाम मां दुर्गा की आरती की गई। पारंपरिक बंगाली वाद्य यंत्र ढाक की थाप से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आरती कर मां का आशीर्वाद लिया। पश्चिम बंगाल के कटवा से मंगाई गई स्वर्णिम डाकेर साज से सुसज्जित मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed