फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aarti had refused her parents from attending her brother-in-law's wedding

Noida News: आरती ने देवर की शादी में आने से मायके वालों को किया था मना

Tue, 18 Nov 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Aarti had refused her parents from attending her brother-in-law's wedding
फोटो - 25 घर में रोते बिखलते परिजन।संवाद
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के दाढ़ी गांव में सोमवार दो बच्चों के साथ आत्मदाह करने वाली आरती नहीं चाहती थी कि देवर की शादी में मायके पक्ष के लोग शामिल हों। इसके लिए आरती ने मायके वालों को मना भी किया था। खासकर उसकी भाई की पत्नी को कार्यक्रम में बुलाने को लेकर उसका पति से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दाढ़ी गांव निवासी आरती अपनी दोनों बच्चियों के साथ सास के साथ घर पर रहती थी। उसका पति देवेंद्र बलिया में रहता था। भाई की शादी को लेकर 14 नवंबर को ही वह घर पहुंचा था। बताया कि आरती देवर की शादी में भाभी व मायके पक्ष के लोगों को नहीं बुलाना चाहती थी लेकिन ससुरालीजन उन्हें बुलाने की बात कह रहे थे। इसी को लेकर उसका पति से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को देवर जितेंद्र की बरात बरेली जानी थी। इसी को लेकर रविवार को गांव में रक्कस का कार्यक्रम हुआ। परिजनों, नाते-रिश्तेदारों के अलावा मोहल्ले के लोगों ने भी भाग लिया। सभी गांव के बाहर स्थित खेत पर पहुंचे और कार्यक्रम में रहे लेकिन आरती वहां नहीं पहुंची। सीएचसी में आरती की बहन ने बताया कि दीदी का दो दिन पहले फोन आया था। उन्होंने बताया था कि शादी में आप लोग मत आना। तुम्हारे जीजा देवेंद्र सबकी बेज्जइती कर देंगे। वह सभी लोगों के बारे में बुरा भला कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कुछ दिनों पहले उसके मायके में आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में भी उसके जीजा ने बहन आरती को नहीं जाने दिया था। इससे उसकी बहन परेशान थी। बताया कि मायके पक्ष के लोग कभी उसके ससुराल नहीं जाते थे।










इनसेट
देवेंद्र की मां बोली, बहू अपनी भाभी से करती थी नफरत
घटना की जानकारी होने पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी ने महिला के पति देवेंद्र व उसकी मां से भी बातचीत की। देवेंद्र की मां ने बताया कि आरती का उसकी भाभी से शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर विवाद था। वह भाभी से नफरत करती थी। उसने आरती की शादी में भी उसके पैर नहीं पखारे थे। वह शादी में आना चाह रही थी और आरती उसे आने से मना कर रही थी। इससे आरती परेशान थी। वहीं, रिश्तेदारों का कहना है कि आरती को शक था कि उसका पति देवेंद्र उसकी भाभी से बात करता है। इसको लेकर वह उससे बात नहीं करती थी। शादी में उसकी भाभी के आने की बात जब आरती को पता चली तो वह परेशान हो गई और उसने यह कदम उठा लिया।



मुझे भी उसी तेल से मार डालो… अब कोई नहीं पापा कहने वाला

कोंच। पत्नी आरती और दो मासूम बेटियों की एक साथ मौत से घर का सहारा देवेंद्र पूरी तरह टूट गया है। घटना के बाद से वह बदहवासी की हालत में बार-बार एक ही बात दोहरा रहा है कि जिस तेल से आरती जली है, उसी तेल से मुझे भी मार डालो… अब कोई नहीं बचेगा पापा कहने वाला। मेरे जीने का कोई फायदा नहीं है।”

घटना के बाद जब पुलिस और ग्रामीण घर पहुंचे तो देवेंद्र आंगन में हाथ जोड़कर चीख-चीखकर रो रहा था। पास आने वाले हर व्यक्ति के पैरों में सिर रखकर वह गुहार लगा रहा था कि उसे भी पत्नी और बेटियों के पास भेज दिया जाए। ग्रामीणों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार बेहोशी की हालत में गिर पड़ता। घर में बिखरे जलने के निशान, टूटी चारपाइयां देखकर हर कोई दहल उठा। पड़ोसी कह रहे थे कि देवेंद्र अपनी बेटियों से बहुत प्रेम करता था, और उसी की गोद में दोनों बच्चियों की अंतिम सांसों का दृश्य उसे भीतर से तोड़ गया है। (संवाद)




घर में हुई चोरी के बाद लगवाए गए थे कैमरे
कोंच। जिस घर में एक साथ तीन तीन मौतें हुई हैं। उसकी घर में लगभग आठ माह पहले दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। जिसका अभी तक खुलासा तक नहीं हो पाया। उसके बाद दरोगा पवन व जितेंद्र ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाए थे। (संवाद)

फोटो - 25 घर में रोते बिखलते परिजन।संवाद

फोटो - 25 घर में रोते बिखलते परिजन।संवाद

फोटो - 25 घर में रोते बिखलते परिजन।संवाद

फोटो - 25 घर में रोते बिखलते परिजन।संवाद

फोटो - 25 घर में रोते बिखलते परिजन।संवाद

फोटो - 25 घर में रोते बिखलते परिजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed