{"_id":"68863ffd1d1c44d3f30f8c83","slug":"aarohi-rai-won-gold-in-the-under-10-swimming-competition-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69750-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंडर-10 तैराकी प्रतियोगिता में आरोही राय ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंडर-10 तैराकी प्रतियोगिता में आरोही राय ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जेपी ग्रींस के जेपी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार को एक दिवसीय वार्षिक जेपी तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-10 व अंडर-17 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग में दिल्ली एनसीआर के 15 स्कूलों से 85 तैराकों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के वरिष्ठ प्रबंधक स्पोर्ट्स आपरेशन फरीद उस्मानी व सहायक प्रबंधक स्पोर्ट्स व कोच अशोक पंवार ने बताया कि तैराकी प्रतियोगिता के अंतर्गत 50 मीटर फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटर फ्लाई श्रेणी में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-10 फ्री स्टाइल बालक वर्ग में अभिनव पंवार, अगस्त्या सिंह, लव्यांश, बालिका वर्ग में आरोही राय, सशा, रुधीरा अय्यर ने जीत हासिल की। अंडर-12 बालक वर्ग में शौर्य शेहरावत, जागर्व, राजवीर सिंह, बालिका वर्ग में मुस्कान भाटी, विद्या पांडेय, तविशा मलहोत्रा ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में सौरिश कृष्णा, तैत्रीय अग्रवाल, अरमान शर्मा, बालिका वर्ग में एंजिलीना, आन्या, लाइबा मलिक का शानदार प्रदर्शन रहा। वहीं, अंडर-10 बालक वर्ग 50 मीटर बैक स्ट्रोक में नाथन अंश, वीआन सिंह, वेदांत सिंह, बालिका वर्ग में रुधीरा अय्यर, जैस्वी रेड्डी, मेघा कुमारी और अंडर-12 बालक वर्ग में शौर्य शेहरावत, जागर्व, तक्ष नागर व बालिका वर्ग में अविशी सिंह, आव्या अग्रवाल, प्रिशा सिंह, अंडर-14 बालक वर्ग में सात्विक देबास, वैदिक सिन्हा,कास्तुभ, बालिका वर्ग में जाह्णवी मित्तल, आन्या, सांची चौधरी ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में नीलकांत, प्रियांशु, दक्ष भाटी और बालिका वर्ग में आन्या त्यागी, वाणी वार्ष्णेय, अबीर भाटी ने जीत दर्ज कर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए। ब्यूरो