फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aaradhya wants to bring glory to the country in karate

Noida News: उभरते खिलाड़ी<bha>--</bha> कराटे में देश का नाम रोशन करना चाहती है आराध्या

Wed, 01 Oct 2025 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Aaradhya wants to bring glory to the country in karate
नोएडा(संवाद)। खेलों में जुनून और मेहनत जब छोटी उम्र में ही दिखने लगे तो भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होता है। शहर की खोड़ा कॉलोनी निवासी 7 वर्षीय आराध्या तिवारी ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर यह साबित कर दिया है कि सपनों को उड़ान देने के लिए उम्र नहीं, बल्कि लगन और अनुशासन जरूरी है।
विज्ञापन

आराध्या तिवारी बाल किशन कराटे अकादमी से नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके कोच बाल किशन बताते हैं कि आराध्या में खेल के प्रति गहरी लगन और अनुशासन है। यही कारण है कि वह न केवल जीत दर्ज कर रही हैं, बल्कि अपने खेल को नए मुकाम तक ले जाने के लिए रोज कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी मां रागिनी तिवारी का कहना है कि आराध्या न केवल एक अच्छी खिलाड़ी बनना चाहती हैं बल्कि एक अच्छा इंसान भी बनना चाहती हैं। कराटे ने उसके आत्मविश्वास को और मजबूत किया है। भविष्य के सपनों को लेकर आराध्या का कहना है कि वह आने वाले समय में नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं। उनका लक्ष्य एक दिन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed