{"_id":"68f8ea974b170bcdfd0c17d6","slug":"aaps-statement-on-firecrackers-is-political-frustration-bjp-noida-news-c-340-1-del1011-109371-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों को लेकर आप के बयान राजनीतिक हताशा : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों को लेकर आप के बयान राजनीतिक हताशा : भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेताओं की ओर से दिवाली पर पटाखे जलाने से प्रदूषण बढ़ने के बयान को राजनीतिक हताशा और सनातन विरोध की नीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं के बयान जनता को गुमराह करने का प्रयास है।
दिल्ली का हालिया प्रदूषण पटाखों के कारण नहीं बल्कि पंजाब सरकार की लापरवाही से खेतों में पराली जलाने की घटनाओं के कारण बढ़ा है। उन्होंने आप नेताओं सौरभ भारद्वाज और संजीव झा को चेताया कि अगली बार दिल्ली के लोग दिल्ली से आप का राजनीतिक वजूद मिटा देंगे। वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने केवल ग्रीन पटाखों की छूट दी थी लेकिन प्रतिबंधित पटाखों के बिक्री और उपयोग से यह स्पष्ट हो गया है कि आप सरकार ने आठ साल तक हठधर्मी से पटाखों पर प्रतिबंध लगाया। दिवाली की रात के प्रदूषण डाटा गायब होने को लेकर आप नेताओं के बयान उनके हिंदू विरोधी रुख को उजागर करते हैं। ब्यूरो