फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP's outcry against Sisodia's arrest

Noida News: सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का हल्ला बोल

Mon, 27 Feb 2023 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
AAP's outcry against Sisodia's arrest
देशभर में किया विरोध-प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

आरोप, सिसोदिया के बाद दूसरे आप नेता भी हो सकते हैं गिरफ्तार
पार्टी झुकेगी और रुकेगी नहीं : सौरभ भारद्वाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के लिए सुबह करीब 11 बजे से ही कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय में जुटना शुरू हो गए थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, लेकिन सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचने में कामयाब रहे। विरोध-प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है, आगे अन्य नेताओं पर मुकदमे होंगे। लेकिन आप हर घर में मनीष सिसोदिया तैयार करेगी। आप एक अरविंद केजरीवाल को लेकर जाओगे, 10 केजरीवाल आपको इस दफ्तर के अंदर बैठे मिलेंगे। पार्टी झुकेगी नहीं और रुकेगी नहीं।
वहीं, विधायक आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि वह किसी को भी बिना सबूत और अपराध के जेल में डाल देंगे। जब तक उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं, तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आदिल खान ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली व देश के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया है। विधायक कुलदीप ने कहा कि देश को एजुकेशन मॉडल देने वाले एक ईमानदार व्यक्ति को फर्जी मामले में भाजपा ने सीबीआई और दिल्ली पुलिस के दम पर गिरफ्तार किया है। सोमवार को दिल्ली के अलावा पटना, चंडीगढ़, भोपाल, ओडिशा, गुजरात, हरियाणा, मुंबई, बेंगलुरु में भी आप कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बॉक्स
पार्टी कार्यालय में घुसी पुलिस
आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी दफ्तर में घुस गई। दिल्ली में इमरजेंसी जैसी स्थिति है। आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जबरन घुसी है। आज हमने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ लोगों ने हमारी माताओं, बहनों पर लाठी चलाई। हमारे कार्यकर्ताओं के सिर पर लाठी मारी गई। पार्टी कार्यालय के अंदर घुस-घुसकर कर हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़-पकड़कर बस के अंदर भरा गया। यह बिल्कुल सही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अडाणी के सहारे भाजपा पर निशाना
आप ने कहा कि देश में लाखों रुपये का घोटाला करने वाले अडाणी से तो भाजपा की दोस्ती है, लेकिन देश के लाखों बच्चों की जिंदगी को संवारने वाले एक शिक्षा मंत्री को जेल में डाल दिया।
बॉक्स
आप मुख्यालय जाने वाला रास्ता किया बंद
दिल्ली पुलिस ने आप मुख्यालय की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए। दिल्ली पुलिस ने आप दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू कर डीडीयू मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। हालांकि, आप नेता छुपकर व अन्य रास्तों से पार्टी मुख्यालय तक पहुंचने में कामयाब रहे। पार्टी नेताओं ने बताया कि पार्टी मुख्यालय के साथ भाजपा के तरफ जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया था। इसके अलावा आप मुख्यालय की तरफ आने वाले अन्य छोटे रास्तों पर भी भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था।

बॉक्स
सड़क पर ही शुरू किया धरना
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आप मुख्यालय पहुंचे आप कार्यकर्ताओं को जब रास्ता नहीं मिला तो वह डीडीयू मार्ग पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ गीत गाकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार यदि सोच रही है कि वह मनीष सिसोदिया को जेल में डालकर पार्टी को खत्म कर देगी तो यह होने नहीं दिया जाएगा। आप के कार्यकर्ता पार्टी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। आप के कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया को जेल से बाहर निकाल कर ही दम लेंगे।

बॉक्स
लोहे की जंजीर-काली पट्टी पहनकर जताया विरोध
आप मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे आप विधायक सौरभ भारद्वाज, ऋतुराज झा, आतिशी, आदिल अहमद खान सहित अन्य विधायक, पार्षद सहित अन्य आप नेताओं ने हाथों में लोहे की जंजीर पहनकर व काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने मनमानी करते हुए मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया है उसी तरह से वह किसी को भी जेल में डाल सकते हैं। मनीष के खिलाफ जांच के बाद भी सीबीआई को कुछ नहीं मिला लेकिन केंद्र सरकार के दबाव में वह सभी को परेशान कर रही है। वहीं आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही ही हम निंदा करते हैं। उनके विरोध में आप के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया और यह जंजीर बताती है कि कोई भी केंद्र के विरोध में बोलेगा तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा।


बॉक्स
बच्ची बनी आकर्षण का केंद्र
विरोध प्रदर्शन में धरना देने पहुंची 12 साल की बच्ची आकर्षण का केंद्र रही। आप कार्यकर्ताओं के साथ आई करीब 12 साल की मनीष मिश्रा ने कहा कि वह दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को सबसे सुंदर बना दिया है। केंद्र सरकार उनके काम से परेशान है यही कारण है कि उन्होंने शिक्षा मंत्री को जेल में डाल दिया। स्कूलों में हुए सुधार को पसंद नहीं कर रहे। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि दिल्ली के स्कूल अच्छे हो।

---------------------

घटनाक्रम की टाइमलाइन
- सुबह 7 बजे : डीडीयू मार्ग को बैरिकेड लगाकर किया गया बंद
- 11:00 बजे : कार्यालय में जुटने लगे आप नेता
- 12:20 बजे : आप कार्यालय पहुंचने लगे आप विधायक
- 12:30 बजे : जेल से छूटकर आप कार्यालय पहुंचे संजय सिंह व अन्य नेता
- 01 बजे : आप कार्यकर्ताओं के साथ आतिशी ने बनाई रणनीति
- 01:36 बजे : विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर आई आतिशी व अन्य नेता
- 01:40 बजे : आप कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यालय के तरफ किया कूच
- 01:50 बजे : आप कार्यकर्ता व दिल्ली पुलिस के बची हुई झड़प
- 02:05 बजे : पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
-02:15 बजे : पुलिस ने आप नेताओं को हिरासत में लिया
2:30 बजे : आप मुख्यालय में आए आप नेता, शुरू किया गेट पर ही प्रदर्शन
02:35 बजे : पुलिस ने मुख्यालय से ही आप नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश
02:40 बजे : पार्टी मुख्यालय में आप ने तेज किया प्रदर्शन
3:30 बजे : आप का प्रदर्शन हुआ शांत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed