फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP's demonstration at BJP headquarters regarding Chandigarh mayor election issue

Noida News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में भाजपा मुख्यालय पर आप का प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2024 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
AAP's demonstration at BJP headquarters regarding Chandigarh mayor election issue
केजरीवाल ने आरोप लगाया- भाजपा देश के जनतंत्र के लिए खतरा बनी
विज्ञापन

भगवंत मान ने कहा - भाजपाई सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शन में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर मेयर चुनाव में वोटों की चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा पहले से वोटो की चोरी कर रही है, लेकिन पहली बार चंडीगढ़ मेयर चुनाव में उसकी चोरी सीसीटीवी कैमरे के जरिये पकड़ी गई है।
केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से भाजपा के चुनावों में गड़बड़ी करने की बात सुनते थे, लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। अब चंडीगढ़ मेयर चुनाव में उनकी पोल खुल गई है। चोरी सीसीटीवी में कैद है। पीठासीन अधिकारी ने वोटों की चोरी करने के लिए गिनती के दौरान एक भी एजेंट को पास नहीं बैठने दिया। जबकि नियम यह है कि पीठासीन अधिकारी को सारी पार्टियों के एजेंट को सामने बैठाना होता है और एक-एक वोट दिखाना पड़ता है। यहां पीठासीन अधिकारी ने खुद ही वोटों की गिनती शुरू की और इंडिया गठबंधन के आठ वोटों पर गलत निशान लगाकर अमान्य कर दिया। अगर भाजपा मेयर जैसे छोटे से चुनाव में इतनी बड़ी गड़बड़ कर सकती है तो लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में पता नहीं कितनी बड़ी गड़बड़ी करती होगी। पूरे देश के सामने यह सच आ गया है कि भाजपा किस तरह से चुनावों में गड़बड़ी करती है। हम देश के जनतंत्र के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

वहीं, भगवंत मान ने कहा कि देश में तानाशाही घोषित कर देनी चाहिए, क्योंकि भाजपा विपक्षी दलों को हर हाल में हराने में जुटी है। भाजपा की फिर से सरकार बनने की स्थिति में नरेंद्र मोदी तो नरेंद्र पुतिन हो जाएंगे। वह फिर कभी चुनाव नहीं कराएंगे और आजीवन प्रधानमंत्री बने रहेंगे। आज वोट डाला कहीं जाता है और फैसला किसी और के पक्ष में आता है। हम इस देश को ऐसे लुटने नहीं देंगे, क्योंकि हमारे पुरखों ने कुर्बानियां दी हैं। राज्यपाल के जरिये विपक्षी दलों की सरकारों को परेशान किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को राज्यपाल तंग कर रहे हैं। पंजाब में हमारी सरकार को तंग किया जा रहा है। राज्यपाल बात-बात में कहते है कि ये गैरकानूनी है, जबकि हमारी चुनी हुई सरकार है। लोकतंत्र में निर्वाचित हुए लोग राज करते हैं, चयनित लोग नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कई नेताओं को नजरबंद किया
प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने आप के कई नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया। इसके अलावा कई नेताओं को पुलिस थाने में भी लेकर गई। पुलिस ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आप कार्यकर्ताओं की बसों को कई जगह रोक दिया। इसके बावजूद आप के अनेक नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर प्रदर्शन में शामिल होने में कामयाब हुए। वे ऑटो, मेट्रो रेल और निजी वाहनों से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article