फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP workers should serve flood victims: Kejriwal

आप कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटें : केजरीवाल

Thu, 04 Sep 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
AAP workers should serve flood victims: Kejriwal
नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति को देखते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से प्रभावितों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में जुटें और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने जहांगीरपुरी की झुग्गियों और एमसीडी स्कूलों में बने राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने शौचालय, भोजन, पीने के पानी और मच्छर भगाने की दवाओं की कमी की शिकायत की। संजीव झा ने अधिकारियों को इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं, चांदनी चौक से विधायक पुरनदीप साहनी ने यमुना बाजार क्षेत्र के मोरी गेट स्कूल नंबर-1 में बने राहत शिविर का निरीक्षण किया। यहां एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ बिजली, पानी, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई जबकि प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चाहे दिल्ली हो या पंजाब आप के विधायक बाढ़ प्रभावितों की सेवा में दिन-रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed