फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP will fight the civic elections strongly

Noida News: निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ेगी आप

Sun, 12 Mar 2023 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
AAP will fight the civic elections strongly
नगर निकाय चुनाव---
विज्ञापन

दिल्ली की तरह घर और पानी कर से छूट दिलाएगी आप
-सभी कस्बों में निकाय चुनाव के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। निकाय चुनाव में ताल ठोकने के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी की ओर से गौतमबुद्घनगर नगर निकाय चुनाव जीतने के लिए हाउस टैक्स (घर कर) और पानी कर से मुक्ति दिलाने की घोषणा की है। इसके बाद बिजली भी दिल्ली की तर्ज पर मुहैैया कराई जाएगी। सभी कस्बों में निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। दादरी समेत अन्य नगरों में 15 दिन तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इससे पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतदाताओं के पास पहुंचेंगे।
पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि निकाय क्षेत्र 15 में दिन तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। नगर पंचायत के वार्ड में 100, नगर पालिका में 500, नगर निगम में 1000 सदस्य बनाए जाएंगे। सभी निकायों में नगर व वार्ड कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्याशियों की भी जल्द घोषणा की जाएगी। दादरी नगर पालिका का प्रभारी दीपक सिंह राजपूत, जेवर नगर पंचायत प्रभारी जयनारायण कौशिक, जहांगीरपुर नगर पंचायत प्रभारी सत्यवीर मास्टर और दनकौर नगर पंचायत का प्रभारी उदयवीर मलिक को बनाया गया है।
विज्ञापन

----------------
हर घर तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं की जानकारी -विजय
ग्रेटर नोएडा। बूथ सशक्तीकरण के लिए रविवार को दादरी देहात मंडल के नरोली गांव में देवेंद्र कुमार के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष विजय भाटी रहे। उन्होंने कहा कि बूथ समिति बनाकर प्रत्येक बूथ में घर-घर जाकर पार्टी की नीति और सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य करें। बादलपुर मंडल में बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक बैठक आहूत की गई। धर्मेंद्र कोरी ने कहा कि हमें अपने बूथ को कैसे मजबूत करना हैं, इसके लिए मेहनत करनी होगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कसाना और मंडल महामंत्री प्रवीण नागर ने कार्यक्रम का संचालन किया। चंद्रवीर नागर, सुनील मावी, डॉक्टर आजाद कसाना, सुनील भाटी, अशोक रावल, डॉ. राजेश रावत, राहुल त्यागी, सत्येंद्र कश्यप, महावीर नागर, पप्पू प्रधान, राकेश शर्मा, राहुल शर्मा व राजे कसाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed