{"_id":"660d5defc876f6a5230c0e0f","slug":"aap-to-hold-nationwide-mass-fast-on-april-7-noida-news-c-340-1-del1011-44394-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 7 अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक उपवास करेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 7 अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक उपवास करेगी आप
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर दिल्ली के सभी मंत्री, विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता जुटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ आप सात अप्रैल को पूरे देश में सामूहिक उपवास करेगी। मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को उपवास की जानकारी देते हुए देशवासियों से अपील की कि अगर आप केजरीवाल का समर्थन करते हैं और संविधान-लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं तो जहां हैं, वहीं सामूहिक उपवास करें। आप के दिल्ली के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर जुटेंगे।
गोपाल राय ने कहा कि यह आप का व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देशभक्त लोगों का कार्यक्रम है। देश में दहशत फैलाने व अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले लोग उपवास में अवश्य भाग लें। वे घर, गांव, मोहल्ले, ब्लॉक, तहसील, जिलास्तर उपवास कर सकते हैं। वे कार्यक्रम के दौरान रघुपति राघव-राजा राम भजन सुनेंगे और प्रार्थना करेंगे। इसके पीछे केजरीवाल को और शक्ति उपलब्ध कराने की मंशा है। मोदी सरकार ने दो साल से दिल्ली में फर्जी शराब घोटाले की साजिश कर आप व केजरीवाल को खत्म करने का अभियान चला रखा है। सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद एक बात स्पष्ट हो गई है कि बिना किसी सबूत और प्रमाण के डरा-धमकाकर, दबाव बनाकर, लोगों को सरकारी गवाह बनाकर, झूठे आरोप लगाकर आप नेताओं की गिरफ्तारियां की गईं हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रामलीला मैदान में पूरा देश इकट्ठा हुआ। पूरे देश में उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आवाज उठ रही है।