फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP targets BJP on ceasefire

Noida News: सीजफायर पर आप ने साधा भाजपा पर निशाना

Tue, 13 May 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
AAP targets BJP on ceasefire
सौरभ भारद्वाज ने कहा - पीओके लेने की बारी आई तो भाजपा सरकार पीछे हटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने सीजफायर के फैसले पर भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि जब पीओके लेने की बारी आई तो भाजपा सरकार पीछे हट गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के तमाम नेता बार-बार कहते थे कि पीओके लिए जान भी दे देंगे, लेकिन जब जान देने की बारी आई तो सीजफायर कर दिया।
भारतीय सेना पीओके जीत लेती, लेकिन सरकार ने सुनहरा मौका गंवा दिया। भाजपा कार्यकर्ता हताश-निराश हैं। सरकार को तिरंगा यात्रा निकालने के लिए उन्हें कहना पड़ रहा है। भारतीय सेना का पराक्रम ऐसा था कि पाकिस्तान को परेशान कर दिया। पाकिस्तान का कोई भी ड्रोन भारत पर हमला नहीं कर पाया और उनकी कोई मिसाइल भारत को नहीं छू सकी। पाकिस्तान घबराया हुआ था। हार रहा था और भारतीय सेना जीत रही थी।
विज्ञापन

बदला पूरा होने से पहले सीजफायर क्यों : आतिशी
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि पहलगाम हमले का बदला पूरा होने से पहले ही सीजफायर क्यों हुआ। पूरा देश जानना चाहता है कि अगर पाकिस्तान ने खुद हाथ जोड़कर सीजफायर की मांग की तो इसकी घोषणा अमेरिका से क्यों हुई। क्यों पाकिस्तान दुनिया के सामने आकर अपनी हार स्वीकार नहीं करता। क्यों कोई समझौता नहीं हुआ। क्यों पाकिस्तान ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंवादियों को अब तक भारत को नहीं सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के दबाव में सीजफायर : संजय सिंह


सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में आकर सीजफायर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं क्या ट्रंप ने व्यापार बंद करने की धमकी देकर सीजफायर के लिए मजबूर किया। जब भारत पीओके पर कब्जा व बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर सकता था, तो फिर प्रधानमंत्री सीजफायर के लिए क्यों तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article