फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP files complaint in ED against Pravesh in money distribution case

Noida News: पैसे बांटने के मामले में आप ने प्रवेश के खिलाफ ईडी में दी शिकायत

Thu, 26 Dec 2024 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
AAP files complaint in ED against Pravesh in money distribution case
संजय सिंह का आरोप, जांच एजेंसियां केवल विपक्षी दलों के विधायकों-मंत्रियों को पकड़ती हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में शिकायत दी। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा के घर में अवैध रूप से करोड़ों रुपये पड़े हैं, लेकिन ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग का छापा नहीं पड़ रहा है।
इन जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग की नाक के नीचे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम लोगों 1100-1100 रुपए बांटे जा रहे हैं। अगर ईडी रेड करती तो करोड़ों रुपये मिलते। केंद्रीय जांच एजेंसियां केवल विपक्षी दलों के विधायकों-मंत्रियों को पकड़ने काम करती हैं। अगर ईडी कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो हम सीबीआई, इनकम टैक्स विभाग और चुनाव आयोग से भी शिकायत करेंगे। मीडिया ने कैमरे में उन महिलाओं के फोटो और वीडियो कैद किए हैं, जिन्हें 1100-1100 रुपये दिए गए। प्रवेश वर्मा को पुलिस की सुरक्षा मिली हुई है। चुनाव आयोग से मिलकर इसकी भी शिकाायत करेंगे। दिल्ली की जनता को केजरीवाल पर भरोसा है, उनकी योजना पर भरोसा है। जिस तरह उन्होंने मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज की सुविधाएं दीं, वैसे ही 2100 रुपये की महिला सम्मान राशि मुख्यमंत्री बनने के बाद हर महिला के खाते में पहुंचाएंगे। संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों का फ्री इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद रहते समय पैसा नहीं बांटा
अगर यह एनजीओ का पैसा है तो यह राजनीतिक कामों में कैसे इस्तेमाल हो सकता है। दस साल सांसद रहते हुए तो प्रवेश वर्मा ने एनजीओ का पैसा कभी नहीं बांटा। अब चुनाव के समय ही क्यों बांट रहे हैं। यह सीधे-सीधे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। इसके और कानूनी पक्षों पर हम विचार कर रहे हैं। यह अपराध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 170, 318 (4), 335, 336 और 340 के तहत दंडनीय है, क्योंकि इसका उद्देश्य गलत तरीके से चुनाव पर प्रभाव डालना और धोखाधड़ी करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed