फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP became stronger after I went to jail: Kejriwal

मेरे जेल जाने के बाद और मजबूत हुई आप : केजरीवाल

Sun, 12 May 2024 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
AAP became stronger after I went to jail: Kejriwal
सीएम ने आवास पर विधायकों के साथ की बैठक, एकजुटता को सराहा
विज्ञापन

कहा- लोगों को नहीं होने दी बिजली, पानी, दवाई लेने में दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आवास पर पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे जेल जाने के बाद पार्टी और मजबूत हुई है। सभी विधायकों ने शानदार काम किया। दिल्ली के लोगों को बिजली, पानी, दवाई मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई बैठक के दौरान सांसद संजय सिंह सहित सभी विधायकों ने संकल्प लेते हुए कहा कि हम सब एक परिवार हैं। हम न टूटेंगे-न झुकेंगे। अब कई गुना ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गिराने के लिए भाजपा ने तोड़ने की कोशिश की, लेकिन साजिश नाकाम हो गई। आप नहीं टूटे। इसके लिए पूरी पार्टी और देश को आप पर गर्व है। बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकार की निशुल्क सेवाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। बैठक में सुनीता केजरीवाल, आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, आतिशि, कैलाश गहलोत, पार्टी के चारों प्रत्याशी समेत अन्य सभी विधायक मौजूद रहे। हालांकि इस बैठक में ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान दूर रहे।
विज्ञापन


जेल में भी दिल्लीवालों के चिंता
सीएम ने कहा कि मुझे हमेशा यही चिंता रहती थी कि अगर मेरे अंदर जाने की वजह से दिल्ली के काम अटक गए, अस्पतालों की दवाइयां मिलनी बंद हो गईं, बिजली-पानी मिलने में दिक्कत हुई तो इन लोगों को चुनाव के बीच एक बहाना मिल जाएगा। मैं 21 दिन के लिए बाहर आया हूं। दो जून को दोबारा जाना है। मेरे जाने के बाद आप सभी लोगों को मिलकर पार्टी को संभाल कर रखना है। देश की सारी पार्टियों के काम को जनता ने देख लिया है और आज देश का यह हाल है। आप को जब भी मौका मिला है, काम करके दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में चुनाव की बदल गई धारणा : भारद्वाज
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर परिवार का मुखिया न हो तो भाइयों में झगड़े शुरू हो जाते हैं, लेकिन हमारा परिवार टूटा नहीं। हमारी पार्टी में झगड़े नहीं हुए, बल्कि हम लोग और मजबूती व एकता से आगे बढ़े। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में चुनाव की धारणा बदल गई।


भाजपा को हराएंगे : आतिशी
आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के जेल जाने के बाद आप एक परिवार की तरह मिलकर-एकजुट होकर भाजपा से लड़ी है। अब केजरीवाल की रिहाई के बाद भाजपा को हराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed