फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP attacks Privileges Committee action

Noida News: विशेषाधिकार समिति की कार्रवाई पर आप का हमला

Thu, 20 Nov 2025 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
AAP attacks Privileges Committee action
आप ने कहा - प्रदूषण से ध्यान भटकाने में लगी भाजपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने भाजपा सरकार पर विधानसभा की विशेषाधिकार समिति का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिशोध चलाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि सरकार ने फांसी घर प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व पूर्व अध्यक्ष राम निवास गोयल को नोटिस भेजकर समिति की विशेष बैठकें सिर्फ राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के इरादे से की हैं।

जिस घटना का हवाला देकर कार्रवाई हो रही है वह अगस्त 2022 में 7वीं विधानसभा के कार्यकाल में हुई थी जबकि विधानसभा फरवरी 2025 में भंग हो चुकी है। किसी भंग हुई विधानसभा के विशेषाधिकार मामलों को नई विधानसभा न तो आगे बढ़ा सकती है और न ही पुनर्जीवित किया जा सकता है। आप ने सुप्रीम कोर्ट के अमरिंदर सिंह बनाम पंजाब विधानसभा (2010) फैसले का हवाला देते हुए समिति की कार्रवाई को कानूनी रूप से अस्थिर और प्रक्रिया अनुसार गलत बताया। भाजपा सरकार प्रदूषण आपातकाल जैसी वास्तविक समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक नौटंकी कर रही है। भाजपा सरकार तुरंत इस राजनीतिक प्रतिशोध को बंद करे और प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाए, जलापूर्ति व सुरक्षा पर गंभीरता से काम करे। यह कार्रवाई अदालत में नहीं टिकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed