फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP accuses BJP of cutting votes

Noida News: आप ने भाजपा पर लगाया वोट कटवाने का आरोप

Fri, 19 Sep 2025 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
AAP accuses BJP of cutting votes
प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा - साजिश के तहत कटवाए आप समर्थकों के वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने शुक्रवार को भाजपा पर आरोप लगाए। पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में साजिश के तहत हजारों आप समर्थकों के वोट कटवा दिए। मामले में तमाम साक्ष्य मौजूद हैं लेकिन शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

भारद्वाज ने बताया कि नई दिल्ली और शाहदरा विधानसभा क्षेत्रों में हजारों वोट फर्जी तरीके से हटाए गए। 29 अक्तूबर से 15 दिसंबर 2024 के बीच केवल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही 6166 वोट काटने की अर्जियां दाखिल हुईं। कई लोगों के नाम पर बार-बार अर्जियां डाली गईं जिनमें खान मार्केट एनडीएमसी क्वार्टर में रहने वाले तरुण कुमार चौटाला के नाम पर 85 और गोल मार्केट निवासी उषा देवी के नाम पर 22 अर्जियां शामिल हैं। जब इन लोगों से बात की गई तो उन्होंने किसी भी अर्जी से साफ इंकार कर दिया। अक्तूबर 2024 में तैयार वोटर लिस्ट में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या 1,46,000 से घटकर 1,04,000 रह गई थी यानी पहले ही 42,000 वोट कम हो चुके थे। इसके बाद और वोट काटने की अर्जियां दी गईं। तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को कई पत्र लिखे लेकिन आयोग ने कोई जांच नहीं की। यहां तक कि आरटीआई में भी जानकारी देने से इनकार कर दिया और एफआईआर तक दर्ज नहीं कराई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब ऑनलाइन वोट कटने की बात उठाई तो चुनाव आयोग ने तुरंत खंडन किया जबकि उसकी वेबसाइट पर यह सुविधा अभी भी मौजूद है। आयोग की भूमिका संदिग्ध है और यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed