फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP accused BJP of buying seven candidates

Noida News: आप ने लगाया भाजपा पर सात उम्मीदवारों को खरीदने का आरोप

Thu, 06 Feb 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
AAP accused BJP of buying seven candidates
संजय सिंह ने कहा- 15-15 करोड़ लेकर भाजपा में शामिल होने को कहा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मतगणना से पहले सियासी पारा गर्म हो गया है। आप ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके उम्मीदवारों से संपर्क करने का दावा किया है। आप का आरोप है कि उसके सात प्रत्याशियों को 15-15 करोड़ रुपये लेकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया है।
आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि इस बार भी भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। ऐसे में आप को तोड़कर भाजपा सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। आप के सात उम्मीदवारों से भाजपा संपर्क कर 15-15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी में शामिल करना चाह रही है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा से जितनी भी कॉल आएं, उनकी रिकॉर्डिंग कर लें। अगर कोई मुलाकात कर पैसे का ऑफर देता है, तो हिडन कैमरे से वीडियो बना लें। बता दें कि कुछ ऐसा ही दावा आप ने 2013 में किया था। उस समय पार्टी ने दिल्लीभर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर दावा किया था कि आप के उम्मीदवारों को 20-20 करोड़ रुपये देकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। आप संयोजक अरविं केजरीवाल ने 49 दिनों की सरकार चलाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

भाजपा ने मानी हार
संजय सिंह ने दावा किया कि मतगणना से पहले ही भाजपा ने हार मान ली है। पूरे देश की तरह भाजपा दिल्ली में भी विधायकों को तोड़कर सरकार बनाना चाहती है। 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद शेर सिंह डागर ने आप के विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया था। उसके बाद कई बार प्रयास किए गए। कुछ नेता उसके सामने झुक गए। पंजाब में भी इन्होंने सांसद को भाजपा में शामिल किया। वहीं, दिल्ली में दो मंत्रियों को भाजपा में शामिल करवाया। भाजपा दिल्ली में सरकार गिराने का प्रयास कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed