फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aadya Pandey became the Majhgain police station in-charge for a day

Noida News: आद्या पांडेय बनीं एक दिन की मझगईं थाना प्रभारी

Wed, 08 Oct 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 08 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Aadya Pandey became the Majhgain police station in-charge for a day
मझगईं थाने में ​शिकायत सुनतीं एक दिन की थाना प्रभारी आद्या पांडेय। स्रोत पुलिस
मझगईं। मिशन शक्ति के तहत मझगईं में कक्षा 12 की छात्रा आद्या पांडेय एक दिन की थाना प्रभारी बनाईं गईं। थाना प्रभारी राजू राव ने उनको पदभार ग्रहण कराने के बाद पुलिस के कामों के बारे में बताया। साथ ही थाना भ्रमण कराया। आद्या पांडेय ने महिला शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय के अभिलेखों का जायजा लिया। साथ ही शिकायत पंजिका, साइबर हेल्पलाइन कक्ष और आपातकालीन सेवा डेस्क का भी निरीक्षण किया। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण करने के निर्देश संबंधित हल्का दरोगाओं को दिए। थाना प्रभारी राजू राव ने महिलाओं से संबंधित टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी देने के साथ ही पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों को भी विस्तार से बताया। इस दौरान थाने का स्टाफ और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed