{"_id":"68c71086a59b0705350c81b7","slug":"a-youth-was-attacked-with-a-sharp-weapon-for-protesting-against-abuse-na-news-c-139-1-mdr1001-107200-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाली देने का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाली देने का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव अबूपुर में गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक निखिल शर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में निखिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव अबूपुर निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा के अनुसार शनिवार रात उनका पुत्र निखिल शर्मा मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पर टहल रहा था। तभी रास्ते में गांव निवासी दो युवक निखिल शर्मा को गाली गलौंंज करने लगे। निखिल ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और धारदार हथियार से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार अंकित शर्मा व अनुज शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।