{"_id":"6877b70ac7630cf4490d4937","slug":"a-young-man-who-went-to-take-a-bath-in-a-pond-died-by-drowning-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68505-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
मकनपुर बांगर गांव की घटना, बच्ची ने डूबते हुए देखा तो मचाया शोर
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। मकनपुर बांगर गांव में बुधवार शाम तालाब में नहाते समय एक युवक डूब गया। ग्रामीणों ने उसको बचाने की पूरी कोशिश की थी। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी।
गांव निवासी राहुल (30) मजदूरी करता था। गांव में ही स्थित तालाब में नहाने के लिए अकेला गया था। तालाब के किनारे खड़ी एक बच्ची ने उसको डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने उसको बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही प्राधिकरण ने तालाब की सफाई करवाई थी, इसकी वजह से तालाब गहरा हो गया था। बारिश का पानी भी होने की वजह से गहराई का अंदाजा नहीं लगा। इसके चलते वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया है कि करीब ढाई साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि नहाते समय डूबने से हादसा हुआ है।