फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man was stabbed to death on suspicion of having an illicit relationship with his wife.

Noida News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू मारकर हत्या

Sat, 01 Nov 2025 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed to death on suspicion of having an illicit relationship with his wife.
सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी में शुक्रवार को घायल मिले युवक की मौत के बाद पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी में शुक्रवार को रबूपुरा निवासी राहुल (36) की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों उमेश और अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि युवक की हत्या उसके जानकार ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की है। इसमें आरोपी ने अपने दोस्त को भी शामिल किया। इनके पास से चाकू भी बरामद हो गया है।



राहुल गढ़ी गांव के गली नंबर-9 में किराये के कमरे में रहते थे। पड़ोस में अलीगढ़ के नोजलपुर गांव निवासी अमित अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ प्लॉट में बने कमरे में रह रहा है। अमित की पत्नी राहुल के साथ नौकरी करती थी। इस वजह से राहुल का उसके घर आना-जाना रहता था। इनका काम फैक्टरियों में साफ-सफाई से जुड़ा था। राहुल रूबी को साथ लेकर जाता और घर पर छोड़ता था। रूबी के घर पर खाना भी खाता था। शुक्रवार रात राहुल शराब के नशे में अमित के कमरे पर पहुंचा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हंगामा करने पर अमित के बेटे और आसपास के किरायेदारों ने प्लॉट से बाहर निकालकर ताला लगा लिया था। बाद में अमित और रूबी के लौटने पर राहुल गेट पर हंगामा करते मिला। मौका पाकर प्लॉट में घुस आया। आरोप है कि हंगामा करने पर अमित ने उमेश के साथ मिलकर राहुल को चाकू मार दिया। लहूलुहान अवस्था में प्लॉट में पड़ा मिला था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहुल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

गढ़ी चौखंडी गांव में हुई युवक की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि एक आरोपी ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में यह हत्या दोस्त के साथ मिलकर की थी।- शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed