फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man died after returning from a friend's birthday party.

Noida News: दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर लौटे युवक की मौत

Sat, 01 Nov 2025 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A young man died after returning from a friend's birthday party.
बरेली। दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटे कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया निवासी रजनीश प्रसाद (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शरीर नीला पड़ गया तो परिजनों ने संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। कैंट थाना पुलिस उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रजनीश के भाई नीतीश प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को रजनीश के दोस्त शेखर का जन्मदिन था। रात नौ बजे रजनीश अपने दोस्तों शेखर, शकील और हैप्पी के साथ कार से जन्मदिन पार्टी में शामिल होने मॉल की तरफ गया था। रात 11 बजे दोस्तों ने रजनीश को घर छोड़ा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह लगातार उल्टियां कर रहा था। परिजनों को लगा कि शायद उसने ज्यादा शराब पी ली है, इसलिए उन्होंने उसे कमरे में लिटा दिया। थोड़ी देर बाद वह शौचालय जाने के लिए उठा तो लड़खड़ाकर गिर गया। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रजनीश और शेखर एक ही निजी कंपनी में काम करते थे। इसमें रजनीश वरिष्ठ पद पर था। परिवार ने आशंका जताई कि कंपनी से जुड़ी प्रतिस्पर्धा में पार्टी के दौरान दोस्तों ने उसे कुछ खिला दिया। इससे रजनीश का शरीर नीला पड़ गया। पिता मंटू प्रसाद ने बताया कि रजनीश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता लगेगा। फिलहाल दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने चार तरह का चिकन खाया था और डेढ़ बोतल शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed