फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man committed suicide; his mother filed a complaint against six people.

Noida News: युवक ने दी जान, मां ने छह के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 04 Oct 2025 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide; his mother filed a complaint against six people.
एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने बेटे की आत्महत्या के संबंध में आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की मां ने छह लोगों पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके बेटे की पत्नी के मोहल्ले के ही युवक से अनैतिक संबंध थे। कई बार समझाने पर भी वह नहीं मानी। इसकी जानकारी बहू के परिजनों को दी गई तो उन्होंने उल्टा बेटे और परिजनों को धमकाया। 21 सितंबर को बेटे ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो विवाद हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से उसकी पिटाई कराई। बाद में पत्नी अपने मायके वालों के साथ बच्चों को भी ले गई और साफ कह दिया कि अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां का कहना है कि मानसिक व शारीरिक पीड़ा से त्रस्त होकर बेटे ने 22 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में भी उसने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथरस गेटके एसएचओ अरविंद राठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed