{"_id":"68ce61159075933bce0843ea","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-greater-noida-company-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: कंपनी परिसर में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव; नौ दिन पहले बिहार से आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: कंपनी परिसर में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव; नौ दिन पहले बिहार से आया था
Sat, 20 Sep 2025 01:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:39 PM IST
सार
जिस कंपनी में युवक ने आत्महत्या की है। वहां फूड प्रोडक्ट बनते हैं। युवक करीब नौ दिन पहले ही बिहार से काम के लिए आया था। मामले में मृतक के भाई को सूचित कर दिया गया है। अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में शनिवार सुबह को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक सदा निवासी थाना भरवरिया समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी कि हबीवपुर में स्थित एक निजी कंपनी के परिसर में पेड़ से फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया। मृतक के शव को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हुआ कि उसने आत्महत्या की है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई और उनके सहयोग से शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। मामले की जांच जारी है। जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आत्महत्या का कारण क्या था। युवक कंपनी परिसर में बने अन्य कर्मियों के साथ रहता था। जिस कंपनी में युवक ने आत्महत्या की है। वहां फूड प्रोडक्ट बनते हैं। युवक करीब नौ दिन पहले ही बिहार से काम के लिए आया था। मामले में मृतक के भाई को सूचित कर दिया गया है। अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन