{"_id":"68936b0817b46cbb680fa9ef","slug":"a-young-boy-missing-grnoida-news-c-23-1-lko1064-70834-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 14 दिन से लापता युवक का नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 14 दिन से लापता युवक का नहीं लगा पता
विज्ञापन
14 दिन से लापता युवक का नहीं लगा पता
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से गायब युवक का 14 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। परिजन परेशान हैं और पुलिस के अलावा स्वयं भी उसकी तलाश में लगे है। परिजनों ने सूचना देने वाले को 10 हजार का ईनाम देने की बात भी कहीं है।
आगरा के शांतिनगर निवासी नबल सिंह ने बताया कि उसका भाई संदीप नॉलेज पार्क के मगद इन गर्ल्स हॉस्टल में काम करता था और वहीं पर रहता था। 25 जुलाई की सुबह 11 बजे वो जगत फार्म मार्केट से कुछ सामान लेने की बात कहकर गया था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। काफी तलाश करने के बाद 27 जुलाई को नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया। नबल सिंह ने बताया कि उसके भाई का मोबाइल 15 दिन पहले खराब हो गया था। सीसीटीवी कैमरा में वो परी चौक की तरफ जाता हुआ दिखा है। 14 दिन से पता नहीं चलने पर परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। पुलिस भी मदद नहीं कर रही हैं।