फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A worker died at a paper mill after getting caught in a roller belt.

Noida News: पेपर मिल में मजदूर की रोलर पट्टे में फंसकर मौत

Fri, 30 Jan 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A worker died at a paper mill after getting caught in a roller belt.
मेरठ के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-काम के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, लोगों ने मिल संचालन पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत बीती रात गुरुग्राम पेपर मील गांव भाजलाका नूंह-तावड़ू रोड में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत उर्फ भीम (40) पुत्र धनपाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अटोरा थाना मवाना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह इस पेपर मील में काम करता था।
रोलर मशीन का पट्टा बेल्ट चल रहा था। काम के दौरान मजदूर का पैर फिसल गया, जिससे वह रोलर के पट्टे में फंस गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को सीएचसी नूंह भेज दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। तावड़ू सदर थाना पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। यह पेपर मिल नूंह रोड़ पर भाजलाका गांव के पास संचालित है और लंबे समय से स्थानीय निवासियों के बीच विवाद का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां शहरी क्षेत्र का कचरा लाकर रीसाइक्लिंग के नाम पर जलाया जाता है, जिससे आसपास के चार-पांच गांवों में लगातार बदबू फैलती है और लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है।
विज्ञापन

कई बार हो चुके विरोध प्रदर्शन
इससे पहले भी मजदूरों की सुरक्षा और मिल की गतिविधियों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मिल में कचरा भरकर बड़ी-बड़ी गाड़ियां आती हैं, लेकिन उनकी पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। ये वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है और ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती है। यह स्थिति लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। हादसे के बाद एक बार फिर स्थानीय निवासियों में रोष है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से मिल की गतिविधियों पर सख्त नजर रखने, कचरा जलाने की प्रक्रिया रोकने, बदबू नियंत्रण के उपाय करने और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed