{"_id":"69164b0a803f4c795d08b641","slug":"a-woman-upset-over-domestic-strife-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-na-news-c-261-1-kmb1004-132370-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घरेलू कलह से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घरेलू कलह से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Fri, 14 Nov 2025 02:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद रोते बिलखते मासूम बच्चे व परिजन
घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव के पास दिल्ली–हावड़ा रेलवे ट्रैक पर हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरीदपुर सुलेम गांव निवासी विनोद कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी सोनी देवी (28) बृहस्पतिवार सुबह घर पर बच्चों के साथ थी जबकि विनोद मजदूरी के लिए पिपरी कोतवाली के रेही गांव गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर सोनी का ससुर और देवरानी से विवाद हो गया।
परिजनों का कहना है कि इस कलह से आहत होकर वह घर से निकल गई और सैयद सरावां गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
उसके चार बच्चों हिमांशु (12), नेहा (आठ), निहाल (चार) और दीपांशु का रो रोकर बुरा हाल रहा। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।