फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A weather station will be built in the school, which will tell about humidity, rainfall and wind speed.

Noida News: स्कूल में बनेगा मौसम स्टेशन, नमी, बारिश, हवा की गति बताएगा

Fri, 13 Mar 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
A weather station will be built in the school, which will tell about humidity, rainfall and wind speed.
- स्कूल और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के बीच एमओयू साइन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को रिसर्च, प्रैक्टिकल लर्निंग के भी अवसर मिलेंगे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में अब मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। स्कूल परिसर में मार्च के आखिरी हफ्ते तक इंटीग्रेटेड कॉम्पैक्ट ऑल इन वन स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किया जाएगा। यह स्टेशन तापमान, नमी, बारिश, हवा की गति और दिशा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां रिकॉर्ड करेगा।

मौसम स्टेशन की स्थापना भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) पुणे के सहयोग से की जाएगी। शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन, आईआईटीएम परियोजना के वैज्ञानिक डॉ. शिवसाई अजीत दीक्षित और डॉ. तारा प्रभाकरन ने एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। दोनों संस्थानों ने अकादमिक और वैज्ञानिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

स्वचालित मौसम स्टेशन के जरिए विद्यार्थियों को मौसम विज्ञान के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिलेगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर मौसम से जुड़े डाटा को एक जगह पर इकट्ठा किया जा सकेगा, जो अध्ययन और रिसर्च के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। स्कूल प्रशासन के अनुसार यह उपकरण पूरी तरह स्वचालित होगा और लगातार मौसम से जुड़ी जानकारियां दर्ज करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
आंकड़ों का शोध और उच्च शिक्षा में होगा उपयोग
इस प्रणाली से प्राप्त होने वाले वैज्ञानिक आंकड़ों का उपयोग शोध और उच्च शिक्षा के साथ-साथ कृषि, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन अध्ययन और शहरी-ग्रामीण विकास योजनाओं में भी किया जा सकेगा। साथ ही समय-समय पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों के व्याख्यान, सेमिनार, हैंड्स-ऑन वर्कशॉप और मौसम विज्ञान प्रयोगशालाओं के शैक्षिक भ्रमण भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आईआईटीएम की ओर से विद्यार्थियों के लिए एआई, आईओटी, रोबोटिक्स, वायुमंडलीय और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी आधुनिक विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं से परिचित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed