{"_id":"672c597fb3649175a90e9909","slug":"a-vicious-criminal-involved-in-mobile-robbery-incidents-was-arrested-in-a-police-encounter-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया 'मोटा' बदमाश, मोबाइल लूट की घटनाएं कर रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया 'मोटा' बदमाश, मोबाइल लूट की घटनाएं कर रहा था
Thu, 07 Nov 2024 11:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:39 AM IST
सार
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस की बुधवार रात हुई एक मुठभेड़ में बाइक सवार बड़माश घायल होने के बाद पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ़ मोटा के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस की बुधवार रात हुई एक मुठभेड़ में बाइक सवार बड़माश घायल होने के बाद पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ़ मोटा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक यह एक शातिर अपराधी है। बाइक पर सवार होकर मोबाइल लूट की घटनाएँ कर रहा था। पूर्व में हुई कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी दिखा था। इसके कब्जे से लूट के पांच मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ की जानकारी एडीसीपी नोएडा मनीष मिश्रा ने दी। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी बागपत के रमाला गांव का निवासी है। इसकी उम्र महज 22 साल है। पूर्व में भी आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड नोएडा के सेक्टर-58, 49 व फेज-2 समेत अन्य थानो में रहा है। पुलिस ने इसे पहले गिरफ़्तार भी किया है। लेकिन यह जेल से बाहर आते ही फिर घटनाए करने लगता है।
विज्ञापन