फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A vendor was beaten up for selling momos after spitting on them.

Noida News: मोमोज में थूक लगाकर बेच रहे विक्रेता की पिटाई

Sat, 20 Dec 2025 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
A vendor was beaten up for selling momos after spitting on them.
मोमोज में थूक लगाकर बेच रहे विक्रेता की पिटाई, गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने विक्रेता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती कुंज में मोमोज में थूक लगाकर बेचने का आरोप लगाते हुए ऑनलाइन फूड कंपनी से जुड़े डिलीवरी ब्वॉय ने एक विक्रेता की गाली-गलौज के बाद पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने मामले में मोहित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बाकियों की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर एक चाप विक्रेता की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक विक्रेता से उसका आधार कार्ड मांगते हैं। वहीं क्यूआर कोड पर विक्रेता के नाम से अलग नाम होने पर विरोध जताते हैं। कुछ देर बाद युवक चाप विक्रेता पर जमकर मुक्के और लात-घूसे बरसाते हैं। आरोप लगाया जाता है कि विक्रेता थूक लगाकर मोमोज बेचता है। वहीं पिटाई से पीड़ित इरफान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सरस्वती कुंज में मिस्टर चाप वाला राजू की दुकान पर काम करता है। घटना के दौरान आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम कपिल और दिनेश लेकर पुकार रहे थे, जिनके साथ अन्य युवक भी मौजूद थे। पीड़ित ने पुलिस से कपिल, दिनेश और उनके अन्य साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस की ओर से मामले में बीएनएस की धारा-115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 351 (3) आपराधिक धमकी, 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिटाई करने वाले युवक ऑनलाइन फूड डिलीवरी के कर्मचारी हैं। उन्होंने खाने के लिए चाप का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर में देरी होने पर आरोपियों ने अपने गोरक्षा से जुड़े सदस्यों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर विक्रेता की पिटाई कर दी। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed