फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A two-member team will investigate the case of girl students who ran away from the hostel.

Noida News: हाॅस्टल से भागी छात्राओं के मामले की जांच करेगी दो सदस्यीय टीम

Mon, 22 Sep 2025 02:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
A two-member team will investigate the case of girl students who ran away from the hostel.
हसनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय के हाॅस्टल से आधीरात कक्षा नौ की दो छात्राओं के भागने के मामले में बीएसए ने विद्यालय पहुंचकर जांच की है। छात्राओं और स्टाफ से पूछताछ की गई है। इस मामले में जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव रहरई में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय है। शनिवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे कक्षा नौ की दो छात्राएं हाॅस्टल की दीवार कूदकर भाग गईं थी। रास्ते में भागते हुए रहरा के एक युवक ने छात्राओं को देख लिया था। जिसने छात्राओं को रोककर पुलिस और परिजनों काे जानकारी दी थी। एक छात्रा के पिता ने वार्डन पर बेटी से साफ सफाई कराने व मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं वार्डन ने सफाई में कहा था कि छात्रा पर मोबाइल मिला था। जिसको लेकर छात्रा को डांट दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ दीप कुमार पंत और खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने विद्यालय पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने विद्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल की। छात्राओं, वार्डन और स्टाफ से पूछताछ की। बीएसए मोनिका ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीईओ मुख्यालय व बीईओ गजरौला की दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed