फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A trial by fire for Indian karate players in Malaysia today.

Noida News: मलेशिया में आज भारतीय कराटे खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा

Thu, 25 Jun 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A trial by fire for Indian karate players in Malaysia today.
- 11 देशों के बीच पदक की जंग, भारतीय दल से बड़ी उम्मीदें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित टीटीवंग्सा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही 25वीं नेस्ले मिलो इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। चार दिवसीय प्रतियोगिता में भारत समेत 11 देशों के खिलाड़ी पदक के लिए मुकाबला करेंगे। भारतीय दल बुधवार रात मलेशिया पहुंच गया। भारतीय टीम में पश्चिम बंगाल की ईधा चक्रवर्ती, उत्तर प्रदेश की मुस्कान बंसल, प्रांजल हरि शर्मा और निमित गुप्ता, मध्य प्रदेश के हंशु भोजवानी तथा सीआईएसएफ के आर्यमन सांगवान शामिल हैं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए विशेष तैयारी की है। प्रतियोगिता में भारत के अलावा मलेशिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, पाकिस्तान और सीरियन अरब रिपब्लिक के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारतीय टीम का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना है।
कोट्स-
देश के लिए पदक जीतना ही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। -मुस्कान बंसल, खिलाड़ी
हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देकर जीत हासिल करने की कोशिश करूंगा। -आर्यमन सांगवान, खिलाड़ी
टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है, अब नजर पदक पर है। -निमित गुप्ता, खिलाड़ी
कड़ी मेहनत का फल अच्छे प्रदर्शन के रूप में मिले, यही प्रयास रहेगा। -ईधा चक्रवर्ती, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed