फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A traffic diversion plan will be formulated for the Noida-Greater Noida Expressway.

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगी ट्रैफिक डायवर्जन योजना

Fri, 23 Oct 2026 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
A traffic diversion plan will be formulated for the Noida-Greater Noida Expressway.
स्मॉग और कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के लिए भी बनेगी एसओपी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। स्मॉग और सर्दियों में कोहरे के दौरान कम दृश्यता से होने वाले सड़क हादसों और जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन योजना तैयार करेगी। करीब 24 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर हादसे या वाहन खराब होने की स्थिति में यातायात को वैकल्पिक रास्तों पर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की पहचान करने के साथ दुर्घटनास्थल पर टीम पहुंचने और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए भी मानक तय किए जाएंगे।

डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद से कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम है। इसको देखते हुए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कराई जा रही है। डायवर्जन के लिए चिह्नित रास्तों पर यातायात संबंधी बाधाओं को भी दूर कराया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहनों को आसानी से वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सके।
विज्ञापन


यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल पर भी तैयारी

ट्रैफिक पुलिस यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के लिए भी सुरक्षा संबंधी योजना तैयार करेगी। इन मार्गों पर संकेतक, रेडियम और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। इसका उद्देश्य कम दृश्यता के दौरान वाहन चालकों को समय रहते सड़क की स्थिति और आगे के रास्ते की जानकारी देना है, जिससे हादसों का खतरा कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed