फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A three-day photography competition and exhibition will be organized in Noida

Noida: नोएडा में होगा तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन

Tue, 17 Jun 2025 03:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 03:50 PM IST
सार

यह आयोजन न केवल फोटोग्राफर्स को एक मंच देगा, बल्कि समाज में दृश्य अभिव्यक्ति के महत्व को भी रेखांकित करेगा।

विज्ञापन
A three-day photography competition and exhibition will be organized in Noida
कार्यक्रम के आयोजक व सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में एक विशेष तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जो 20 जून से 22 जून 2025 तक सेक्टर 62 स्थित एवियर एजुकेशनल हब में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जीवन की विविध झलकियों और जमीनी हकीकतों को कैमरे की नजर से दिखाना है।

विज्ञापन


आयोजन की जानकारी देते हुए युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शीर्षक "फ्रेम्स ऑफ चेंज: ए लेंस ऑन लाइफ" रखा गया है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के फोटो जर्नलिस्ट भाग लेंगे और अपने कैमरे के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करेंगे। यह आयोजन न केवल फोटोग्राफर्स को एक मंच देगा, बल्कि समाज में दृश्य अभिव्यक्ति के महत्व को भी रेखांकित करेगा। एवियर कॉलेज के डायरेक्टर अमरेश सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 51000, द्वितीय पुरस्कार 31000, तृतीय पुरस्कार 21000 और सांत्वना पुरस्कार 5100 निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क है और भाग लेने की अंतिम तिथि 17 जून 2025 रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed