फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A thief who entered Baded village with the intention of stealing was caught.

Noida News: बड़ेड गांव में चोरी की नीयत से घुसा चोर पकड़ा

Wed, 28 Jan 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A thief who entered Baded village with the intention of stealing was caught.
-ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। खंड के गांव बड़ेड में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। घर के अंदर हलचल होने पर मकान मालिक को चोरी की भनक लगी, जिसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से वह बच नहीं सका।
मकान मालिक आस मोहम्मद ने बताया कि रात के समय उन्हें घर के अंदर किसी के घुसने की आहट सुनाई दी। जब उन्होंने खिड़की खुली देखी तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की मौके पर ही पिटाई कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान राजस्थान के डीग जिले के थाना खोह क्षेत्र के गांव रूंद निवासी अज्जू पुत्र नसीहत के रूप में हुई है। घटना की सूचना थाना सदर पुन्हाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक रति भान सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था या किसी गिरोह के साथ मिलकर क्षेत्र में सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed