फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A special cleanliness drive will be conducted in Greater Noida by dividing the area into three zones.

Noida News: ग्रेनो को तीन जोन में बांटकर चलेगा विशेष सफाई अभियान

Mon, 13 Jul 2026 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
A special cleanliness drive will be conducted in Greater Noida by dividing the area into three zones.
ग्रेनो को तीन जोन में बांटकर चलेगा विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन

छह महीने तक चलेगा अभियान, खुद की मशीनें खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को तीन जोन में बांटकर सड़कों का विशेष सफाई अभियान अगले छह महीने तक प्राधिकरण चलाएगा। ग्रेटर नोएडा ईस्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलावा ग्रेटर नोएडा सेंट्रल तीन हिस्सों के लिए अलग-अलग मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन भी किराये पर ली जाएंगी। इस अभियान पर छह महीने में करीब आठ करोड़ रुपये बजट खर्च होना है।

प्राधिकरण के परियोजना विभाग को किराये पर ली गईं करीब 22 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन का उपयोग कराना है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट में छह, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नौ और ग्रेटर नोएडा सेंट्रल में सात मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन का उपयोग होना है। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था छह महीने के लिए अभी बनाई गई है। बारिश के बाद इन मशीनों का उपयोग शहर की सड़कों पर किया जाएगा। मौजूदा समय में काफी शिकायतें सड़कों पर गंदगी और धूल होने की मिली हैं। ऐसे में इसके लिए वृहद अभियान की जरूरत है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्वास्थ्य विभाग खुद भी अपनी मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद कर रहा है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ समय लग सकता है। इस दौरान परियोजना विभाग के माध्यम से सड़कों की सफाई का काम चालू रखा जाएगा। प्राधिकरण खुद भी अपनी मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों की संख्या को 10 से अधिक करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed