{"_id":"69a1a8324d479b85b400ac1b","slug":"a-skywalk-was-built-from-the-child-care-home-to-the-park-allowing-children-to-play-safely-noida-news-c-1-noi1095-3998583-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाइल्ड केयर होम से पार्क तक बनाया स्काइवॉक, बच्चे सुरक्षित खेल सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाइल्ड केयर होम से पार्क तक बनाया स्काइवॉक, बच्चे सुरक्षित खेल सकेंगे
विज्ञापन
फोटो
-- -- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-2 स्थित बाल संप्रेषण गृह (चाइल्ड केयर होम) में रह रहे बच्चे खुले आसमान के नीचे खेल सकेंगे। नोएडा अथॉरिटी ने अनोखी पहल करते हुए स्काईवॉक बनाकर पास के पार्क तक सुरक्षित रास्ता तैयार किया है। इस स्काईवॉक के जरिए बच्चे सीधे पार्क में पहुंच सकेंगे और दिनभर खेलकूद का आनंद ले पाएंगे।
अब तक बच्चे अधिकतर समय बंद कमरों में ही बिताते थे, जिससे उन्हें खुली धूप और प्राकृतिक वातावरण नहीं मिल पाता था। नई व्यवस्था के तहत पार्क में ऊंची-ऊंची दीवारें और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में खेल सकें।
स्काईवॉक और पार्क बनकर तैयार है। जल्द ही इसे बच्चों के लिए खोल दिया जाएगा। पहल से बच्चों को न सिर्फ खेलने की आजादी मिलेगी बल्कि उन्हें धूप, ताजी हवा और बाहरी दुनिया को करीब से महसूस करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनका शारीरिक विकास भी हो सकेगा। जल्द ही स्काईवॉक बच्चों को खोल दिया जाएगा।
- मनोज कुमार, डीपीओ