फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A six-lane idol roundabout will provide relief from traffic jams.

Noida News: छह लेन का हुआ एक मूर्ति गोल चक्कर, जाम से मिलेगी निजात

Thu, 13 Feb 2025 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
A six-lane idol roundabout will provide relief from traffic jams.
फोटो:
विज्ञापन


----------------

छह लेन का हुआ एक मूर्ति गोल चक्कर, जाम से मिलेगी निजात
-प्राधिकरण ने गोल चक्कर के डिजाइन को बदला, दोनों तरफ से 10-10 मीटर किया छोटा
-एक मूर्ति से पहले शाहबेरी गोल चक्कर को किया गया छोटा, अभी यू-टर्न बनना बाकी
-शाहबेरी गोल चक्कर को दूसरी तरफ से भी अस्थायी रूप से किया गया बंद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट का एक मूर्ति गोल चक्कर छह लेन का हो गया है। तीन माह पहले गोल चक्कर को छोटा करने का काम शुरू किया गया था, जो लगभग पूरा हो गया है। गोल चक्कर को दोनों तरफ से 10-10 मीटर काटा गया है। उस जगह पर डामर की एक परत डाल दी गई है, इसके साथ वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे गोल चक्कर पर लगने वाले जाम से निजात मिली है। हालांकि अभी यू-टर्न का निर्माण कार्य पूरा होना बाकी है। यू-टर्न बनने के बाद प्राधिकरण इस गोल चक्कर को भी बंद करेगा।

ग्रेनो वेस्ट की जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इस कारण वहां जाम की समस्या बढ़ रही है। सबसे बुरा हाल किसान चौक से एक मूर्ति गोल चक्कर के बीच रहता है। प्राधिकरण ने किसान चौक पर अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही शाहबेरी व एक मूर्ति गोल चक्कर के डिजाइन को भी बदला है। दोनों गोल चक्कर का आकार छोटा कर सड़क को चौड़ा किया गया है। शाहबेरी गोल चक्कर को छोटा करने का काम पिछले साल पूरा हो गया था। उससे वहां लगने वाले जाम से राहत मिली है। एक मूर्ति गोल चक्कर को भी छोटा करने का काम शुरू हुआ था, लेकिन पिछले दो माह से काम रुका हुआ था। उससे यातायात और ज्यादा प्रभावित हो रहा था। अब प्राधिकरण ने गोल चक्कर पर डामर से सड़क का निर्माण करा दिया है। अफसरों ने बताया कि अभी एक परत डाली है। दूसरी परत भी जल्द डाल दी जाएगी। वहीं एक परत डाले जाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। गोल चक्कर छह लेन का हो गया है। जो पहले चार लेन का था।
विज्ञापन

दूसरी तरफ से भी शाहबेरी गोल चक्कर बंद
एक मूर्ति से आने वाले वाहन शाहबेरी गोल चक्कर से सीधे रिपब्लिक क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकते हैं। उनको यू-टर्न लेकर आना होता है। इस बीच यातायात पुलिस ने गोल चक्कर की दूसरी तरफ को भी बंद कर दिया है। किसान चौक से आने वाले वाहनों को गोल चक्कर से आगे जाकर यू-टर्न लेकर आना होता है। शाहबेरी के अंदर से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर किसान चौक की तरफ जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यू-टर्न बनने के बाद बंद होगा गोल चक्कर
एक मूर्ति गोल चक्कर के दोनों तरफ यू-टर्न बनाने का काम भी चल रहा हैं, लेकिन ग्रेप के कारण काम रोक दिया गया था। अब रोक हटने के बाद काम शुरू हो गया हैं। यू-टर्न बनने के बाद गोल चक्कर को बंद करने की योजना हैं। ताकि जाम को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed