{"_id":"68fa7fd60246d4df1c0ff688","slug":"a-shopkeeper-selling-samosas-beat-the-girl-with-a-hot-sieve-na-news-c-190-1-ana1001-150727-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: समोसा बेच रहे दुकानदार ने बालिका को गर्म छनौटा से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: समोसा बेच रहे दुकानदार ने बालिका को गर्म छनौटा से पीटा
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। कस्बा के स्टेट बैंक रोड पर नगर पंचायत कार्यालय के पास बृहस्पतिवार की शाम समोसा दुकानदार ने गरम छनौटा से छह वर्षीय बालिका को पीट दिया। बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के स्टेट बैंक रोड निवासी पिंटू प्रजापति की छह वर्षीय पुत्री रिंकी कहीं जा रही थी। पटरी पर समोसा बेच रहे दुकानदार ने अकारण ही रिंकी के चेहरे व शरीर पर गर्म छनौटे से मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन सीएचसी ले गए। जहां बालिका का इलाज चल रहा है। पिंटू प्रजापति ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय के पास स्टेट बैंक रोड पर अतिक्रमण कर कई दुकानें लगी हैं। लोगों ने कई बार चेयरमैन व ईओ से सड़क पर लगने वाले दुकानों को हटाने की मांग की। नगर पंचायत प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटवाया लेकिन अतिक्रमण कर लेते हैं।
चेयरमैन व ईओ से सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। कोतवाल राजेश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद