फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   a shopkeeper beaten by group of boy

Noida News: डीजे की आवाज कम करने को कहा तो दुकानदार को पीटा

Mon, 12 May 2025 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
a shopkeeper beaten by group of boy
डीजे की आवाज कम करने को कहा तो दुकानदार को पीटा
विज्ञापन

दनकौर (संवाद)। कस्बे में सोमवार शाम एक शादी समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज को कम करने को कहने पर दुकानदार की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। साथ ही दुकान के अंदर तोड़फोड़ भी की। आरोपी युवक डीजे पर नाच रहे थे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। कस्बा के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी जय भगवान अपने मोहल्ले में ही कॉस्मेटिक की दुकान करते हैं। दुकान के सामने से एक डीजे तेज आवाज में बज रहा था। आवाज से दुकान का सामान कंपन के साथ नीचे गिर रहा था। पीड़ित दुकानदार ने डीजे के ऑपरेटर से आवाज को कम करा दिया। आरोप है कि इस बात पर डीजे की धुन पर नाच रहे लोग आक्रोशित हो गए। दुकान में घुसकर पीड़ित दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित को पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed