फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A robber looted jewelry and cash from a woman at knifepoint

हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में लूटपाट: पति गया बंगलूरू, विला में घुस आया लुटेरा, चाकू दिखा महिला से 15 लाख की लूट

Sun, 05 Jul 2026 02:31 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 05 Jul 2026 02:31 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि बदमाश ने उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। उसके हाथ में चाकू था और उसने विरोध करने पर चाकू से हमला करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला विरोध नहीं कर सकी।

विज्ञापन
A robber looted jewelry and cash from a woman at knifepoint
चाकू के बल पर महिला से 15 लाख के जेवर व नकदी लूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के एक विला में देर रात एक बदमाश ने घुसकर महिला को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से हाई-प्रोफाइल सोसाइटी के निवासियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट, यूपीएसआईडीसी साइट-सी ग्रेटर नोएडा निवासी अर्पणा अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। रविवार तड़के करीब 3:30 बजे उनके मास्टर बेडरूम में अचानक एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया। उस समय वह अपने बेटे और बेटी के साथ कमरे में सो रही थीं, जबकि उनकी सास नीचे के कमरे में थीं। उनके पति काम के सिलसिले में बंगलूरू गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि बदमाश ने उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। उसके हाथ में चाकू था और उसने विरोध करने पर चाकू से हमला करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला विरोध नहीं कर सकीं। इसके बाद आरोपी घर में रखे कीमती सामान समेटकर फरार हो गया।

विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, बदमाश दो सोने की चेन, दो अंगूठियां, कानों के दो जोड़े, अन्य सोने के आभूषण तथा घर में रखी 35 हजार रुपये की नकदी लूट ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर में केवल एक ही बदमाश घुसा था। उन्होंने उसका चेहरा देखा है और दोबारा सामने आने पर पहचान करने की बात कही है। शिकायत में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाश के आने-जाने के रास्तों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed