फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A prisoner who threatened to pick up a girl student from home escaped from custody

छात्रा को घर से उठाने की धमकी देने वाला बंदी पुलिस कस्टडी से फरार

Fri, 09 Apr 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
A prisoner who threatened to pick up a girl student from home escaped from custody
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित गांव निवासी नौवीं कक्षा की छात्रा को घर से उठाने की धमकी देने वाला बंदी बृहस्पतिवार को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी को छात्रा के घर से परिजनों व पड़ोसियों ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा था और 4 मार्च को ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने उसे जेल भेजा था। 1 अप्रैल को उसे उपचार व जांच के लिए जिम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर बंदी की सुरक्षा में तैनात एक हेडकांस्टेबल मयंक शुक्ला और कांस्टेबल पंकज, सुनील व विनीत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने 3 मार्च को पुलिस को शिकायत दी थी कि दिल्ली के ब्रह्मपुरी उस्मानपुर निवासी राजन गुप्ता जूते की दुकान पर काम करता है। आरोपी ने उसके घर में घुसकर छात्रा को उठाकर ले जाने की धमकी दी। इस बीच छात्रा का भाई वहां पहुंच गया और उसने आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग भी वहां जमा हो गए। लोगों ने राजन की पिटाई की और थाना पुलिस को सौंप दिया। हालत बिगड़ने पर जेल से उसे जिम्स में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने मामले की सूचना आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराने परिवार को भी दी है।
विज्ञापन

18 मार्च को खून की उल्टी होने के बाद से चल रहा था उपचार
जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि राजन को 18 मार्च को खून की उल्टी होने पर जेल के स्थायी अस्पताल से दवा दिलाई गई थी। 19 मार्च को उसके सीने का एक्सरे कराया गया। 26 मार्च तक वह जेल के अस्पताल में भर्ती रहा। 1 अप्रैल को उसे उपचार व मेडिकल परीक्षण आदि के लिए जिम्स में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि आरोपी बेड पर नहीं है और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी वहां नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed