{"_id":"6a997fea1f8e27eac40a6104","slug":"a-pink-job-fair-will-be-organized-in-the-district-for-the-first-time-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105005-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले में पहली बार होगा पिंक रोजगार मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले में पहली बार होगा पिंक रोजगार मेले का आयोजन
विज्ञापन
केवल युवतियां की ले सकेंगी हिस्सा, मिलेगा रोजगार, 25 कंपनियों होंगी शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में पहली बार पिंक रोजगार मेले का आयोजन बड़े स्तर पर होने जा रहा है। जो 10 सितंबर को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बादलपुर में होगा। जिसमें केवल महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। मेले में उन कंपनियों को बुलाया गया है, जिनमें महिला कर्मचारियों की जरूरत है। प्रशासन ने जिले की अधिक से अधिक महिलाओं व युवतियों से पंजीकरण कराने की अपील की है।
जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की करीब 25 कंपनियां शामिल होंगी। 10 बजे से रोजगार मेला शुरू होगा। मेले में मैन्यूफैक्चरिंग, वीपीओ व केपीओ, बैंकिंग, फाइनेंस, फिनटेक, ई-कॉमर्स सहित अन्य क्षेत्रों की कंपनियां आएंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक और अन्य शैक्षणिक योग्यताएं रखने वाली 18 से 35 वर्ष की इच्छुक छात्राएं व युवतियां हिस्सा ले सकती है। मेले में भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल (ROJGAR SANGAM.UP.GOV.IN) पर जॉबसीकर के रूप में अपना पंजीकरण करा सकते है।