{"_id":"6a10661af144441e320c187f","slug":"a-new-80-mld-stp-will-be-built-in-greater-noida-west-which-will-solve-the-sewerage-problem-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95504-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट में बनेगा 80 एमएलडी का नया एसटीपी, सीवरेज की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट में बनेगा 80 एमएलडी का नया एसटीपी, सीवरेज की समस्या होगी दूर
विज्ञापन
- ग्रीनबेल्ट में प्रस्तावित एसटीपी के निर्माण पर खर्च होगा 269 करोड़ रुपये, एसटीपी के पानी का उपयोग सिंचाई में होगा
नंबर
3 वर्ष में पूरा होगा निर्माण कार्य
10 वर्ष तक संचालन करेगी निर्माण करने वाली कंपनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में सीवरेज की दिक्कत दूर करने के लिए 80 एमएलडी का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनेगा। इस पर करीब 269 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एसटीपी बनाने वाली कंपनी 10 साल तक इसका संचालन करेगी। एसटीपी से निकलने वाले शोधित पानी से पौधों की सिंचाई होगी।
वरिष्ठ प्रबंधक सीवर सनी यादव ने बताया कि नॉलेज पार्क-5, स्पोर्ट्स सिटी के बीच इस एसटीपी का निर्माण रीक्रिएशनल ग्रीन-6 में किया जाना है। इससे सीधे तौर पर करीब दो दर्जन सेक्टर और गांवों की सीवर निस्तारण की दिक्क्कतें दूर होंगी। जल्दी ही इस एसटीपी का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। करीब तीन साल में एसटीपी तैयार हो जाएगा। एसटीपी के निर्माण करने वाली कंपनी इसके डिजाइन और ट्रीटमेंट फेसिलिटी को शुरू करेगी।
एनजीटी के निर्देश के मुताबिक प्राधिकरण को इस एसटीपी से निकलने वाले शोधित पानी का उपयोग सुनिश्चित करना होगा। इस शोधित पानी की बर्बादी नहीं हो। इसके लिए ग्रीनबेल्ट व पार्कों की सिंचाई के अलावा औद्योगिक संस्थानों को भी आपूर्ति करने की व्यवस्था प्राधिकरण बनाएगा। औद्योगिक संस्थानों को पानी की बिक्री कर आय का विकल्प भी प्राधिकरण के पास रहेगा।
विज्ञापन
इन इलाकों को होगा फायदा
नॉलेज पार्क-5, स्पोर्ट्स सिटी, सेक्टर-10, 11, 12, 12ए, 15, 16, 17, 18, 19, 20, ईकोटेक-16 से 22 तक, तुस्याना, खेड़ा चौगानपुर, खैरपुर गुर्जर, देवला, सैनी, सुनपुरा, भोला रावल, वैदपुरा, सादुल्लापुर, खेड़ी, भनौता, खोदना खुर्द, श्योराजपुर, तिलपता।