फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A minor was stabbed in a dispute during a dance

Noida News: डांस के दौरान हुए विवाद में नाबालिग को चाकू से गोदा

Fri, 12 Sep 2025 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
A minor was stabbed in a dispute during a dance
-शाहबाद डेयरी स्थित लाज में चल रही थी जन्मदिन की पार्टी
विज्ञापन

-डांस करने के दौरान धक्का मुक्की होने पर बढ़ा विवाद
-पुलिस सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की पहचान में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 11 स्थित एक लांज में जन्मदिन की पार्टी में स्टेज पर डांस करने के दौरान धक्का मुक्की के विवाद में कुछ लोगों ने एक किशोर की पिटाई कर दी और फिर लांज से बाहर आने पर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। किशोर का एक साथी वहां से भागकर जान बचाई। किशोर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित 17 साल का किशोर परिवार के साथ शाहबाद डेरी क्षेत्र में रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। पीड़ित के एक दोस्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका जन्मदिन था। इसमें उसने पीड़ित किशोर को आमंत्रित किया था। वह उसे लेकर रोहिणी सेक्टर-11 स्थित चौथी मंजिल पर एक लांज में गया। शाम करीब पांच बजे वह अपने साथियों के साथ लांज में जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। सभी डांस फ्लोर पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान पार्टी में शामिल कुछ लड़के पीड़ित किशोर को धक्का देने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। करीब 7:30 बजे लांज बंद हो गया। किशोर पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी से अपने दो साथी के साथ घर के लिए रवाना हो रहा था। इसी दौरान लड़कों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पुलिस लांज और पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed