{"_id":"68d290bbb9ba2b3e30080214","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-sun-world-society-in-sector-107-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Fire: सेक्टर-107 में सन वर्ल्ड सोसाइटी में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Fire: सेक्टर-107 में सन वर्ल्ड सोसाइटी में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू
Tue, 23 Sep 2025 05:52 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 23 Sep 2025 05:52 PM IST
सार
सोसाइटी में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 4-5 फ्लैट में आग लग गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-107 स्थित सन वर्ल्ड सोसाइटी में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 4-5 फ्लैट में आग लग गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
दोपहर 2.45 बजे सोसाइटी में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। एक के बाद एक दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग सोसाइटी के टावर-11 के फ्लैट नंबर 201 में लगी थी। जिसे मेंटेनेंस की टीम द्वारा बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग ज्यादा बढ़ चुकी थी। आग को दमकल की गाड़ियों ने पूर्णरूप से बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन