फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A map of united India was created by lighting 3100 lamps in Dhaniya village.

Noida News: गांव धनिया में 3100 दीप प्रज्ज्वलित कर बनाया अखंड भारत का नक्शा

Wed, 22 Oct 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A map of united India was created by lighting 3100 lamps in Dhaniya village.
21jjrp12- धनिया गांव में 3100 दीयो से बनाया गया अखंड भारत का नक्शा। स्रोत-आयोजक
साल्हावास। दीपावली पर्व पर दीनदयाल उपाध्याय अराजनैतिक संगठन कि तरफ से मास्टर देवेंद्र की अध्यक्षता में धनिया गांव में धार्मिक आयोजन हुआ। इसमें आयोजनकर्ता इंद्र कौशिक ने बताया कि हनुमान मंदिर में अखंड भारत का नक्शा बनाने के लिए 3100 दीप प्रज्वलित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत मिथलेश दास उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान वीर सिंह ने मिथलेश दास महाराज, सुरेंद्र कुमार और अमरचंद कौशिक का फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अखंड भारत के नक्शे के बीच भारत माता का झंडा लगाया गया और नक्शे के अंदर श्री राम मंदिर अयोध्या की रंगोली बनाई गई। साथ ही भगवा ध्वज भी लहराता दिखाई दिया। रंगोली से जय हिंद भी लिखा गया। यहां पर एक अखंड ज्योति भी नक्शे में रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

अखंड भारत के नक्शे में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तिब्बत, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, फिलीपिंस, थाईलैंड, दक्षिण वियतनाम, कम्बोडिया, इंडोनेशिया सहित कई देशों को दर्शाया गया। इंद्र कौशिक ने बताया कि मौजूदा भारत के अलावा अन्य देशों की प्राचीन संस्कृति ज्ञान विज्ञान सब एक जैसे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुमित्रा देवी, विमला देवी, कनक देवी, ओम सिंह रामेश्वर, भूप सिंह, सूबे, दीवान राजकुमार, मोहित, सुमित, विपिन मिस्त्री, अंतर सिंह, बलवान, आजाद सिंह, राजकरण, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed