फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A man was duped of over Rs 25 lakh on the pretext of providing a plot near the expressway.

Noida News: एक्सप्रेस-वे के पास प्लॉट दिलाने के नाम 25 लाख से अधिक की ठगी

Wed, 08 Apr 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
A man was duped of over Rs 25 lakh on the pretext of providing a plot near the expressway.
- प्लॉट दिखाने को कहा तो टालमटोल करने लगे आरोपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी करने कगे मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों ने सेक्टर-2 में ऑफिस खोल रखा था। यहीं से लोगों को कम कीमत पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे।
देहरादून निवासी इन्द्रदेव भट्ट ने बताया कि सितंबर 2024 में सेक्टर-2 नोएडा में अर्बनेस्ट नाम की कंपनी की कैनोपी लगी थी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में विकसित आवासीय प्लॉट बेच रही है। बाद में तथाकथित कंपनी के कर्मी अनिल कुमार समेत अन्य लोगों ने उन्हें कंपनी के सेक्टर-2 स्थित ऑफिस बुलाया, जहां उनकी मुलाकात कंपनी मालिक हुकुम सिंह, सिद्धांत वार्ष्णेय से हुई। इसके बाद उन्होंने यमुना प्राधिकरण का नक्शा दिखाकर प्लॉट देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उन्होंने यमुना एक्सप्रेस-वे के फलेंदा बांगर क्षेत्र में विकसित प्लॉट के लिए अक्तूबर 2024 को 21 हजार 500 रुपये का टोकन दिया था। इसके बाद कई बार में उन्होंने चेक और कैश के जरिए करीब 25 लाख का भुगतान किया। जब उन्होंने मौके पर प्लॉट दिखाने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। शक होने पर पीड़ित ने जमीन की जांच की तो पता चला कि वह जमीन आबादी क्षेत्र में नहीं बल्कि डूब क्षेत्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, इसी गिरोह ने नोएडा सेक्टर-128 निवासी हरजोत सिंह कोहली से करीब 11 लाख रुपये और फरीदाबाद निवासी चतुर्भुज कुशवाहा से करीब 6 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने इसी तरह करीब 400 लोगों से 40 करोड़ से अधिक की ठगी की है। उधर, कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed