फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A man was called to the shop and beaten up

Noida News: दुकान पर बुलाकर शख्स से मारपीट

Thu, 07 Aug 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
A man was called to the shop and beaten up
दुकान पर बुलाकर शख्स से मारपीट
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-9 स्थित दुकान पर बुलाकर शख्स के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर दुकानदार व अन्य के खिलाफ कोतवाली फेज वन में मुकदमा दर्ज किया गया है। खोड़ा कॉलोनी के प्रगति विहार में रहने वाले प्रकाश कुमार मिश्रा का बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौली गांव में भी एक मकान है। इस मकान को उन्होंने किराये पर लगा रखा है। वहां पर पड़ोस में रामबहादुर का भी मकान है। प्रकाश का रामबहादुर से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आए दिन रामबहादुर परेशान करता रहता है। वह मारपीट तक कर चुका है। उसके गलत आचरण से परेशान होकर प्रकाश मामले की शिकायत बादलपुर थाना पुलिस से भी कर चुके हैं। इसकी जानकारी होने पर रामबहादुर ने पांच जून को नोएडा सेक्टर नौ स्थित दुकान पर बुलाया। आरोप है कि वहां पर रामबहादुर ने अपने कामगार के साथ मिलकर मारपीट की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed